तीन रंग से बना तिरंगा ,
आज इसे फहराएंगे ।
'जन गण मन अधिनायक'
सारे बच्चे मिलकर गाएंगे ।।
भारत की है शान तिरंगा ,
हम सबकी है जान तिरंगा।
भारत की पहचान तिरंगा ,
हम सबका अभिमान तिरंगा ।।
अपने इस प्यारे झंडे को ,
हम सब शीश झुकाएंगे ।
' जन गण मन अधिनायक '
सारे बच्चे मिलकर गाएंगे ।।
देश हमारा भारत प्यारा ,
सारे जग से है ये न्यारा ।
यहां प्रेम की बहती धारा ,
मिलकर रहता भारत सारा ।।
आज सभी हम एक नाद में ,
भारत की जय कार लगाएंगे ।
' जन गण मन अधिनायक '
सारे बच्चे मिलकर गाएंगे ।।
ज़न गण मन (बाल कविता)
Surya Prakash Sharma
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 03/22/2023
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About ज़न गण मन (बाल कविता)
ज़न गण मन (बाल कविता) is a poem by Surya Prakash Sharma. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about ज़न गण मन (बाल कविता) poem by Surya Prakash Sharma
Best Poems of Surya Prakash Sharma