नहीं मिलने वो आए–
हमसे, कई दिन तक ,
तो वो राहें छोड़ दीं,
जहाँ हम रोज़ मिलते थे ।
तुम्हारा इंतजार करता–
रहा, आँखें बिछाकर,
याद आये वो मुस्कराते–
होंठ, जो हमसे मिलने पर,
फूल जैसे खिलते थे ।
लेकिन जब पता चला,
कि हमारी नहीं है कोई–
जरूरत तुमको, क्योंकि
हमसे कोई बेहतरीन, कोई
और तेरे साथ है ।
तो फ़िर बिना तेरे रहने की–
आदत डाली, और लिया
तेरी यादों का सहारा,
खुश हूँ इस बात से
कि तुझसे ज्यादा वफादार,
तेरी याद तो
मेरे साथ है ।।
तेरी याद
Surya Prakash Sharma
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 11/27/2023
(2)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About तेरी याद
तेरी याद is a poem by Surya Prakash Sharma. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about तेरी याद poem by Surya Prakash Sharma
Best Poems of Surya Prakash Sharma