जिंदगी कुछ उदास सी हो गयी है,
सब कुछ मानो एक सा हो गया हो
सूरज का उगना व दूबना एक समान लगता है अब
जिंदगी में वो बात कंहा रह गयी है
जिंदगी कुछ उदास सी हो गयी है,
दिन रात में ज्यादा अंतर नही लगता ,
दिन में भी चारों ओर अंधैरा सा लगता है
जागते हुए भी सोया सा लगता है
क्या हो गया है जिंदगी बता तो दे,
जिंदगी में वो बात कंहा रह गयी है
जिंदगी कुछ उदास सी हो गयी है,
अब हर पल थकावट सी महसूस होती है
बैठे हुए भी रफ्तार लगती है
कुछ न कहते हुए भी दिमाग बोलता रहता है
अब सच्ची बाते भी नही होती ,
मतलब की दुनिया में मतलबी बन गयी हूं
बात न करने के बहाने ढूढंती हूं, क्योंकि
जिंदगी में वो बात कंहा रह गयी है
जिंदगी कुछ उदास सी हो गयी है,
उदास सी जिंदगी
Divya Rana
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 05/03/2020
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
<< Vyavahara Poem
Next Poem
About उदास सी जिंदगी
उदास सी जिंदगी is a poem by Divya Rana. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about उदास सी जिंदगी poem by Divya Rana
Best Poems of Divya Rana
