वो गरजती रहे ,
वो बरसती रहे ।
मेरी जान है वो याद मुझे करती रहे ।
ऐ खुदा तुझसे इतनी सिफ़ारिश मेरी ,
वो जहां भी रहे बस संवरती रहे ।।
हो ना हैरान वो ,
उसको एहसास दे ।
मैं भी खुश हूं यहां, बस तेरे वास्ते ।
जब भी मौका मिले ,अपनेपन से उसे ,
मेरी खातिर दुआएं भी करती रहे ।
वो जहां भी रहे बस संवरती रहे ।।
रौशनी दे गई ,
मोम सी गल गई ।
मुझको दरिया बना बर्फ में ढल गई ।
उसको जीना पड़े ना बंदिशों में कभी ,
कैद हो ना कभी वो महकती रहे ।
वो जहां भी रहे बस संवरती रहे ।।
बस संवरती रहे
Dhirendra Panchal
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 05/08/2021
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About बस संवरती रहे
बस संवरती रहे is a poem by Dhirendra Panchal. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about बस संवरती रहे poem by Dhirendra Panchal
Best Poems of Dhirendra Panchal