अपनी समझे थे मगर निकली पराई ज़िंदगी
जाने किस मिट्टी की थी क़ाबू न आई ज़िंदगी
तयशुदा था लड़खड़ाना और गिरना एक दिन
आगे था कुआँ कभी पीछे थी खाई ज़िंदगी
यूँ ही तो छोड़ा न हमने बीच रस्ते में तुझे
जब तलक हम से निभी हमने निभाई ज़िंदगी
हमसे सब अच्छा बुरा क्या क्या न करवाती रही
ले भुगत अब शौक़ से यह जगहंसाई ज़िंदगी
ज़िंदगी को इस तरह कुछ हमने ज़ाया कर दिया
जैसे कि ख़ैरात में थी हमने पाई ज़िंदगी
ख़्वाब की मानिंद बनना ख़्वाब जैसा टूटना
सिर्फ़ इतनी सी तो है तेरी सचाई ज़िंदगी
अपनी समझे थे मगर निकली पराई ज़िंदगी
C K Rawat
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 08/25/2019
(7)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About अपनी समझे थे मगर निकली पराई ज़िंदगी
अपनी समझे थे मगर निकली पराई ज़िंदगी is a poem by C K Rawat. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about अपनी समझे थे मगर निकली पराई ज़िंदगी poem by C K Rawat
Ashok : Very nicely written. Nikle paraye jindagi.
.
M. S. Pundir: Very nice name true
B s Rawat: Beautiful poem
Sudhir: Brilliantly composed. Main Kahna chahung; Yeh sab jante huay bhi nibhae jindigi !
Best Poems of C K Rawat