सिर्फ़ मरते हैं यहाँ, हिन्दू, मुसलमाँ या दलित ,
अब किसी भी जगह पर मरता नहीं है आदमी ।
बँट गए अब तो स्वयं भगवान कितनी जात में ,
अब सभी की अर्चना, करता नहीं है आदमी ।
धर्म, जाति और भाषा के लिए लड़ता है ये,
जान लेने में भी अब डरता नहीं है आदमी ।
अपने ऊपर आए संकट, तो सभी हरते हैं, पर–
देश पर दुःख आए तो, हरता नहीं है आदमी ।
दिख रहा है देश टूटा, धर्म में, औ' जात में ,
किन्तु फ़िर भी देख ये, सुधरता नहीं है आदमी।
रोज़ ही इंसानियत की लाश मिलती हैं यहाँ,
जात मरतीं, धर्म मरते, मरता नहीं है 'आदमी' ।
सिर्फ़ मरते हैं यहाँ ...
Surya Prakash Sharma
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 09/06/2023
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About सिर्फ़ मरते हैं यहाँ ...
सिर्फ़ मरते हैं यहाँ ... is a poem by Surya Prakash Sharma. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about सिर्फ़ मरते हैं यहाँ ... poem by Surya Prakash Sharma
Best Poems of Surya Prakash Sharma