क्यूँ मैं आयी इस दुनिया में।
क्या है मकसद मेरा।।
कुछ भी तो पता नहीं मुझे।
कौन हूँ मैं कौन है मेरा।।
नहाना धोना खाना पीना सोना।
क्या यहीं है मेरी दिनचर्या।।
पढना लिखना पैसा कमाना।
और कुछ नहीं कर सकती क्या।।
हर पल यहीं सोचती मैं रहती।
कौन हूँ मैं कौन है मेरा।।
अब तुम्हीं बताओ।
कौन हूँ मैं कौन है मेरा।।