बावरे मन लोभ ना कर सब धरा रह जाएगा
पैसा जायदाद सब यूँ ही पड़ा रह जाएगा
बेवफ़ाई, बेरुख़ी, बेगानगी है हर जगह
काग़ज़ों में हो के गुम लफ़्ज़े वफ़ा रह जाएगा
ना कहीं ये लोग होंगें ना कहीं ये ज़िंदगी
पीछे दुनिया का अगरचे सिलसिला रह जाएगा
यूँ अगर नादानियों का बोझ बढ़ता जाएगा
तो जहाँ पर है वहीं पर क़ाफ़िला रह जाएगा
हैं ग़लत सारी दिशाएं उल्टे सारे रास्ते
देखिएगा सब से पीछे रहनुमा रह जाएगा
सब धरा रह जाएगा
C K Rawat
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 09/16/2019
(3)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About सब धरा रह जाएगा
सब धरा रह जाएगा is a poem by C K Rawat. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about सब धरा रह जाएगा poem by C K Rawat
Best Poems of C K Rawat