वो जो एक बार मुस्कुरा उठ्ठे
दिल के सब तार झनझना उठ्ठे
और यकायक मेरी निगाहों में
सैकड़ों ख़्वाब झिलमिला उठ्ठे
दिल की वीरान रहगुज़ारों में
क्या सितारे से जगमगा उठ्ठे
ऐसी उम्मीद की हवा गुज़री
सोए जज़्बात सनसना उठ्ठे
जैसे जादू सा हो गया कोई
आज तो ग़म भी गुनगुना उठ्ठे
एक बार...
C K Rawat
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 09/30/2019
(2)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
About एक बार...
एक बार... is a poem by C K Rawat. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about एक बार... poem by C K Rawat
Best Poems of C K Rawat