खुद से ना मिल पाई ,
कभी बेटी, बहू ,मां ,पत्नी ही कहलाई
पहचान ही अंधेरे में रही,
कभी फेरों में तो कभी पैरों में रही।
मंजिलें जो उसने अपनी बनाई,
रिश्तो की गांठ में जकड़ आई,
आजाद जीना चाहती है ।
हर पल वजूद खो आती है।
सवाल यह है उड़ान भरे भी तो कैसे,
सब नाम में उसका नाम गुम हो जैसे।
अब जो खुद से मिलती है,
तो सिर्फ बेटी, बहू, मां ,पत्नी ही रहती है।।
शिल्पा सिंधी
स्त्री
Shilpa Surana Singhi
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 10/05/2019
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
Previous Poem
Next Poem
About स्त्री
स्त्री is a poem by Shilpa Surana Singhi. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about स्त्री poem by Shilpa Surana Singhi
Best Poems of Shilpa Surana Singhi
