मेरे ह्रदय की भावनाओं को ,
व्यक्त करने का ज़रिया ,
हैं कविता ।
जिस स्नेहरूपी दरिया में लगाना ,
चाहूँ मैं गोता वो दरिया ,
हैं कविता ।
मेरी जीवनरूपी पुस्तक के ,
पन्नों पर लिखें कुछ शब्द
और उन शब्दों से मिलकर बना,
सुंदर रेखाचित्र ,
हैं कविता ।
संध्या की लालिमा और भोर की सुबह के,
सुंदर वातावरण का सौंदर्य ,
हैं कविता ।
फूलों की खुशबू व भंवरे के,
गुंजन का राग ,
हैं कविता ।
एक निश्छल दंतुरित मुस्कान
हैं कविता ।
एक मरणासन्न पर आसीन को
अन्तिम क्षण में मिला जीवन दान ,
है कविता |
किसी ईश्वर भक्त के लिए ईश्वर का वरदान
हैं कविता ।
तपती रेत की उष्णता में,
जल की शीतलता का
अहसास,
हैं कविता ।
एक प्यासे कवि की प्यास
हैं कविता ।
एक हतोत्साहित की
आशा ,
हैं कविता ।
पतझड़ में वसन्त बहार
हैं कविता ।
माँ का बच्चे के लिये प्यार
हैं कविता ।
पिता के कंधों पर पुत्र का भार
हैं कविता ।
मेरे सर्वस्व जीवन का सार
हैं कविता ।
मेरे जीने का आधार
हैं कविता।
मेरे अस्तित्व का अहसास
हैं कविता ।
मेरी यात्रा का अंतिम छोर(जीवनरूपी यात्रा )
अर्थात
मेरा गंतव्य स्थान
हैं कविता ।
किसी की कल्पना का कोई पात्र है ,
कहने के लिए तो केवल एक शब्द मात्र हैं ,
लेकिन देखो अगर ह्रदय की गहराई से ,
तो अथा सागर सी गहरी ,
हैं कविता ।
कविता
Murari Lal
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 05/29/2019
(2)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
Previous Poem
Meaning Of Poem Poem>>
About कविता
कविता is a poem by Murari Lal. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about कविता poem by Murari Lal
Best Poems of Murari Lal
