तू समझता नहीं अभी पागल
चीज़ यह क्या है ज़िंदगी पागल
तेरे चलते ही सब अंधेरे हैं
तेरे दम से है रोशनी पागल
दूसरों में ही ऐब हैं सारे
तुझमें कोई नहीं कमी पागल
तू पलटवार सह न पाएगा
वक़्त से कर न दिल्लगी पागल
दरअसल सिर्फ़ तू नहीं नादाँ
हम कमोबेश हैं सभी पागल
पागल
C K Rawat
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 05/27/2019
(1)
Poem topics: , Print This Poem , Rhyme Scheme
<< Vaqta Poem
Cadara Poem>>
About पागल
पागल is a poem by C K Rawat. This page includes the poem text, poet information, related topics, comments, and similar poems.
Write your comment about पागल poem by C K Rawat
Best Poems of C K Rawat