internetPoem.com Login

तुम्हारे साथ रहकर

Surya Prakash Sharma

तुमसे रूठने का सवाल ही नहीं है ,
बस साथ तुम्हारे रहकर खुश रहना चाहता हूँ ।
हैं नदी तुम्हारी प्यारी प्यारी सी ये दो आँखें
मैं इन नदियों खुशी खुशी बहना चाहता हूँ ।।


जब से मिला हूँ तुमसे
बातें बहुत हैं दिल में
बातें वो सब इश्क़ की हैं सनम ।
कितनी मुहब्बत है
कितनी इबादत है
बरसातें अब इश्क़ की हैं सनम ।

जितनी भी बातें हैं दिल में मेरे यारा
मैं तुमसे मिलकर वो सब कहना चाहता हूँ ।।
तुमसे रूठने का सवाल ही नहीं है मेरी जान ,
बस साथ तुम्हारे रहकर खुश रहना चाहता हूँ ।

(C) Surya Prakash Sharma
07/30/2023


Best Poems of Surya Prakash Sharma