internetPoem.com Login

जन्मदाता (father)

Rishabh Chawla

जो अपने दर्द छिपाता है।
और हमारे दर्द मिटाता है।
वह इंसान और कोई नहीं,
वह हमारे जन्मदाता है।

आज की जिंदगी में हम भले ही दौड़ रहे हैं।
पर यह कभी मत भूलना कि पहला कदम चलना कौन सिखाता हैं।
वह इंसान और कोई नहीं,
वह हमारे जन्मदाता है।

आज भले ही हम अपने सपने पूरे कर ले।
पर उन सपनों को पूरा करने का सही मार्ग जो दिखाता है।
वह इंसान और कोई नहीं,
वह हमारे जन्मदाता है।

- ऋषभ चावला

(C) Rishabh Chawla
06/22/2020


Best Poems of Rishabh Chawla