internetPoem.com Login

बहने तो होती ही भोली है। (sisters Are Too Sweet)

Rishabh Chawla

मां बनने से पहले ही,
मां जैसा प्यार देती है,
छोटी हो या बड़ी,
साया ऐसा जैसे की मां की खोली (shell) है,
बहने तो होती ही भोली है।

नसीब वाले होते हैं वह भाई,
जिन्होंने अपने जीवन में बहन है पाई,
खुशी ही अलग होती है उस वक्त,
जब रक्षाबंधन वाले दिन,
बहने बांधती हाथों में मोली हैं।
बहने तो होती ही भोली है।

खेलकूद साथ बड़े होते हैं,
लड़ते हैं झगड़ते हैं,
मगर फिर भी हरदम साथ रहते हैं,
असल दर्द होता तब है जब उठती उसकी डोली है।
बहने तो होती ही भोली है।

साथ बना रहे हर भाई बहन का जिंदगी भर,
फिर तो हर दिन ही जैसे,
रंगों से भरी होली है।
बहने तो होती ही भोली है।

(C) Rishabh Chawla
06/28/2020


Best Poems of Rishabh Chawla