Maine Socha Tha Ek Din
मैंने सोचा था एक दिन सब बदल जायेंगे ।।
मति मारी गयी थी मेरी जो उनसे आस लगायी ।।
छल और कपट उनके दो पुत्र थे प्यारे ।।
हम जैसे तो उनके लिए थे नक्कारे ।।
मैंने सोचा था एक दिन सब बदल जायेंगे ।।
मैंने तो उनको जान से ज्यादा माना ।।
पर उन्होंने हमको कर दिया बेगाना ।।
मैंने सोचा था एक दिन सब बदल जायेंगे ।।
हमने तो स्वर्ग सा सुन्दर महल बनाया ।।
पर उन्होने काँटों से उसे सजाया ।।
मैंने सोचा था एक दिन सब बदल जायेंगे ।।
मैंने सोचा था एक दिन सब बदल जायेंगे ।।
Laxmi Jain
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 10/18/2019
The copyright of the poems published here are belong to their poets.
Internetpoem.com is a non-profit poetry portal. All information in here has been published only for educational and informational purposes.