internetPoem.com Login

चांद तुझसे शिकायत है

Gauri Rawat

चांद तुझसे एक शिकायत है
तू हर रोज आता है
कभी साफ नजर आता है कभी बदली मे छुप जाता है
तू अपने साथ उसकी याद लाता है
फिर तुझे देख कर जब उसे याद करती हूँ
मेरी आखों मे आकर फिर छट से छलक जाता है।
चांद तुझसे एक शिकायत है
तू मुझे कुछ उस सा नजर आता है
मुझे शान्त करके मुझसे शीतलता भरता जाता है।
मेरे पास,मेरे करीब और मेरे सामने तो होता है
पर जब छूने की कोशिश करू तो हर बार की तरह खेल खेलता जाता है
ऐ चांद तुझ्से शिकायत है।

(C) Gauri Rawat
05/09/2019


Best Poems of Gauri Rawat