internetPoem.com Login

नन्हे मासूम की पुकार

Chandni Garg

उठ माँ मैं हूँ तो सही

नहीं पता था मुझ मासूम को
क्या होती हैं भूख

जिस माँ ने दिया जन्म
देती थी वह दूध।।

नींद ना आती थी उसे
अगर सोए ना उसका लाल

क्यो सो गई गहरी नींद में
जो जागी ना वह मेरे साथ । ।

मेरी एक आवाज़ से उठ जाती थी
वह पल भर में
फिर क्यू आज तू जागी ना माँ ।

भूख जो लगी तुझे
चली गई मुझसे तू दूर ।

खींचता रहा उस आंचल को
छुपाया था मुझे कभी

कंधा देना था कभी,
कंधा दूंगा अभी ।।

उठ माँ मैं हूँ तो सही
उठ माँ मैं हूँ तो सही।।

(C) Chandni Garg
06/01/2020


Best Poems of Chandni Garg