internetPoem.com Login

शायर की महफ़िल में नशा बन जाऊं।

Akansha Rastogi

इक शायर के अल्फाजों की दास्तां हो जाऊं
बात वो तेरी करे और शब्दों में कहीं मैं ढल आऊं
के सुनना चाहें सब उसे, पर हर दफा जरिया मैं ही बन पाऊं
दीवानगी की 'उफ' में शामिल मरहम भर मैं आऊं
दिल का दर्द आंखों की 'आह' में तब्दील हो, लोगों की गुफ्तगू का नशा बन जाऊं।
' कि '
इक शायर की ग़ज़ल पढ़ आऊं, और उसका अंत कह लाऊं।
वो शायर तु हो जा, तेरी बेवफ़ा मोहब्बत मैं हो जाऊं।

(C) Akansha Rastogi
11/02/2019


Best Poems of Akansha Rastogi