हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब ....
हम होंगे कामयाब,यह हमारा विश्वास है।
दे दे हमे शक्ती भगवान!यही एक अरदास है। ।।धृ.।।
कितने भी आयेंगे संकट,पर लडेंगे उससे हम।
थक जायेंगे,रुक जायेंगे, पर हौसला ना होगा कम।
जितेंगे बाजी हम, फिर क्यों तू उदास है? ।।१।।
दे दे हमे शक्ती भगवान!यही एक अरदास है।
सदीयोंसे आते रहे है,आँधी और तुफान यहाँ।
डटकर करेंगे सामना,लगाएँगे जी और जान यहाँ।
सीना तान के खडे रहना हमारी मिजास है। ।।२।।
दे दे हमे शक्ती भगवान!यही एक अरदास है।
एक दुजे का साथ देकर हिम्मत हम जुटायेंगें।
कोरोना को एक ना एक दिन हम मिटायेंगे।
सुख और दुख मे हँसना एक मिठास है। ।।३।।
दे दे हमे शक्ती भगवान यही एक अरदास है।
बस हमको दिलो दिमाग से काम करना है।
परिवार और देश की,दिल से हिफाजत करना है।
कानून के दायरे में रहना ही विकास है। ।।४।।
दे दे हमे शक्ती भगवान यही एक अरदास है।
अंदर की शक्ती को मजबूत हम करेंगे।
लडाई की इस मुकाम पर खडे हम उतरेंगे।
लडकर जीना ही हमारे लिये खास है। ।।५।।
दे दे हमे शक्ती भगवान यही एक अरदास है।
पाना है मंजिल को हमे,हम पा के रहेंगे।
जिंदगी की हर सांस तक,हम टिके रहेंगे।
नही तो कफन ही हमारा लिबास है। ।।६।।
दे दे हमे शक्ती भगवान यही एक अरदास है।
हमारा प्रयास तो हरदम रहेगा जारी।
बस भगवान तुम रक्षा करना हमारी
क्यो डरे हम? तु तो हमारे आसपास है। ।।७।।
दे दे हमे शक्ती भगवान यही एक अरदास है।
कविता निर्मिती- महेंद्र पाटील.
Mahendra Patil
(C) All Rights Reserved. Poem Submitted on 05/09/2020
The copyright of the poems published here are belong to their poets.
Internetpoem.com is a non-profit poetry portal. All information in here has been published only for educational and informational purposes.